पश्चिम बंगाल के हुगली में शादी की सालगिरह में नहीं पहुंचने वाले मेहमानों के लिए लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया. पोस्टर में मजाकिया अंदाज में प्रति परिवार 500 रुपये का जुर्माना भरने की बात लिखी गई. इस अनोखे संदेश ने लोगों को मुस्कुराने के साथ रिश्तों और निमंत्रण की अहमियत पर भी सोचने का मौका दिया.