अक्टूबर के आखिरी दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार हैं. मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल सकता है. वीडियो में जानें कहां बारिश का अलर्ट है और क्या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है.