विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पांच करोड़ रुपये देकर बुलाए जाने के दावे पर विवाद खड़ा हो गया है. कोहली के प्रवक्ता ने फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा के इस दावे को पूरी तरह झूठा, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है. प्रवक्ता ने कहा कि विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं. मीडिया से भी बिना सत्यापन ऐसे दावों को आगे न बढ़ाने की अपील की गई है.