धनतेरस के दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में वक्री होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, 6 नवंबर को होने वाला यह गोचर पांच राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है. वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नौकरी तथा कारोबार में तरक्की के नए अवसर बन सकते हैं.