यूपी के वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ की ग्रैंड रिहर्सल में राफेल, सुखोई और तेजस ने गंगा के ऊपर उड़ान भरी. हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे क्रूज पर उतरे जवानों ने भी रोमांचित किया. मुख्य एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है.