वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार और मल्टी-मॉडल टर्मिनल परियोजना के तहत रेलवे भूमि पर बने चिन्हित ढांचों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. प्रशासन का कहना है कि इससे यातायात प्रबंधन में सुधार होगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा.