न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा. चोटिल ईशान किशन की जगह टीम में आए वैभव पहली बार टी20 क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड के गेंदबाज नाथन स्मिथ ने उन्हें अपना पहला ओवर करते हुए आउट किया. इससे पहले संजू सैमसन भी सस्ते में आउट हो चुके थे. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 180 रन बनाए.