गुजरात के वडोदरा में विश्वामित्री नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मानसून के दौरान बढ़े जलस्तर के बीच नदी में एक साथ बड़ी संख्या में मगरमच्छ दिखाई दिए. इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है.