उत्तरकाशी की हरकीदून वैली में पुल बहने और मार्ग क्षतिग्रस्त होने से पांच गांवों का संपर्क 10 दिनों से कटा है. ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मानव श्रृंखला के सहारे नदी पार कर रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाएं और पर्यटन भी प्रभावित हैं. हालांकि, हर मॉनसून में मार्ग और पुल क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं.