उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और 19 अगस्त को पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अगस्त को भी पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 22 और 23 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.