यूपी के औरैया में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को डेढ़ से दो गुना पैसा लौटाने का लालच देकर उससे 1 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए गए. पीड़ित को पहले 20 हजार के बदले 30 हजार रुपये दिए गए थे, इसीलिए वो टप्पेबाजों के झांसे में आ गया.