ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में 25 सितंबर की देर रात सड़क किनारे खड़ी निजी हॉस्टल की बस में अचानक आग लग गई। बस खाली होने से बड़ा हादसा टल गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई।