उज्जैन की शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कुछ लोग भावुक नजर आ रहे हैं और धार्मिक भावनाओं से जुड़े शब्द कहते सुनाई दे रहे हैं. प्रशासन के मुताबिक मस्जिद का पूरा ढांचा नहीं हटाया जा रहा, बल्कि सड़क की जद में आने वाला हिस्सा हटाया जा रहा है. मामले को लेकर इलाके में तनाव और विरोध भी हुआ.