फ्लाईदुबई की उड़ान में हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा है. यूएई के उप प्रधानमंत्री और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने अबू धाबी में उनसे मुलाकात कर साहस और जिम्मेदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि यूएई को मछार पर गर्व है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मछार से वीडियो कॉल पर बात कर चुके हैं.