तुर्की की मशहूर टुज गोलू झील में कम बारिश और भूजल के अत्यधिक इस्तेमाल से पानी की कमी बढ़ रही है. इससे फ्लेमिंगो के प्रजनन स्थल, नमक के कारोबार और पर्यटन पर खतरा मंडरा रहा है. साल 2021 में भी पानी की कमी के बाद बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो के बच्चों की मौत हुई थी.