सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई. बागपत के 21 शिवभक्त इसे हरिद्वार से अपने गांव लेकर जा रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि इस कांवड़ का उद्देश्य आस्था के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है.