टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है. राजस्थान के कोटा से तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से चार और आरोपियों को पकड़ा गया है. कुणाल, सुमित, राधा और बबिता को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया, जहां एंटी एक्सटॉर्शन सेल उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस अब दिल्ली और कोटा से पकड़े गए आरोपियों के बीच संबंध और घटना में उनकी भूमिका का पता लगा रही है.