तेलंगाना के हफीजपेट रेलवे स्टेशन के पास महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर घसीटता दिख रहा है। शुरुआत में उसे RPF कांस्टेबल बताया गया, लेकिन दक्षिण मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया कि वह RPF जवान नहीं, बल्कि तेलंगाना स्टेट पुलिस का होम गार्ड है।