कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच सोशल मीडिया विवाद लगातार चर्चा में है। 25 अगस्त को ‘गांधारी’ के ट्रेलर लॉन्च पर तापसी से विवाद को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब दिया कि यह मुद्दा काफी पहले खत्म हो जाता, अगर बार-बार उनसे और कंगना से इस बारे में सवाल नहीं पूछे जाते।