स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें लगातार मैसेज किए और अकेले में लव सीन की रिहर्सल के लिए बुलाया। स्वरा के मुताबिक, बाद में डायरेक्टर नशे में उनके कमरे तक आया और गले लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह डर गई थीं।