भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना अब मैदान के बाहर भी नई जिम्मेदारी निभाएंगी. वह यूनिसेफ इंडिया से सेलिब्रिटी एडवोकेट के तौर पर जुड़ी हैं. इस पहल के जरिए वह बच्चों के अधिकार, लैंगिक समानता और लड़कियों को आगे बढ़ने के समान अवसर दिलाने के लिए आवाज उठाएंगी. सचिन तेंदुलकर ने उनका स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि स्मृति बच्चों के अधिकारों के लिए प्रभावशाली आवाज बनेंगी.