मऊ में पहली कक्षा की सात वर्षीय छात्रा समरा नाज अपनी टूटी सड़क की शिकायत लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गई. समरा ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन को बताया कि खराब रास्ते की वजह से स्कूल जाते समय वह रोज गिर जाती है. इससे उसकी ड्रेस गंदी हो जाती है और उसे डांट भी पड़ती है. बच्ची की बात सुनकर डीएम ने सड़क की जांच कराने का भरोसा दिया और उसे बिस्कुट चॉकलेट देकर विदा किया.