मध्य प्रदेश के सिवनी में बारिश के बाद स्कूली बच्चे तेज बहाव वाले उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं. वायरल वीडियो में बच्चे हाथ पकड़कर नाला पार करते और छोटे बच्चों को परिजन कंधे पर ले जाते दिख रहे हैं. प्रशासन ने 75 मीटर पुल का प्रस्ताव भेजने की बात कही है.