मध्य प्रदेश के सतना में हत्या के एक आरोपी की जमानत पर रिहाई के बाद निकाले गए जुलूस का वीडियो चर्चा में है. 16 साल के सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल बाहर आया. इसके बाद समर्थकों ने गाड़ियों और बाइकों के साथ जुलूस निकाला. वीडियो में आरोपी बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीता दिख रहा है.