सासाराम में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. ड्यूटी के दौरान वह अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए नजर आईं. एक ओर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी ओर मासूम की देखभाल. लोग उनके फर्ज और मातृत्व की सराहना कर रहे हैं.