अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पर नया विवाद खड़ा हो गया है. उत्तर प्रदेश के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके पूजा करने की आलोचना करते हुए इसे इस्लाम में नाजायज बताया और तौबा करने को कहा. सारा पिछले चार साल से लगातार केदारनाथ जा रही हैं. इस बीच मंदिर समिति ने पुष्टि की है कि उनके दौरे से पहले उनकी टीम ने जरूरी शपथ पत्र जमा किया था.