बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 9 में वह नीली शर्ट और काली जींस में नजर आए. हालांकि, उनके पहनावे से ज्यादा चर्चा कलाई पर दिखी घड़ी की हो रही है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, यह जैकब एंड कंपनी ब्रांड की घड़ी है, जिसकी कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई गई है. घड़ी का सटीक मॉडल स्पष्ट नहीं है.