कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद वह तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच उनके निधन की खबर सामने आई.