आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं. 15 वर्षीय बल्लेबाज की बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है. अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ करते हुए अहम सलाह दी है. सचिन का मानना है कि वैभव को अपनी स्वाभाविक शैली बनाए रखनी चाहिए और उन पर अनावश्यक दबाव नहीं डाला जाना चाहिए.