यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपनी प्रेमिका जूही भट्ट के साथ मालदीव में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे हैं. जूही ने समुद्र किनारे और पूल से कई तस्वीरें साझा की हैं. यह छुट्टी उनके लिए खास है, क्योंकि दोनों के रिश्ते को एक साल पूरा हो चुका है और 5 अक्टूबर को जूही का जन्मदिन भी है. रणवीर ने वीडियो साझा कर जूही को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.