राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति से जुड़ी जानकारी सामने आई है. उपलब्ध वित्तीय विवरण और एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट को हजारों करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है. रिपोर्ट में मंदिर निर्माण पर हुए खर्च, नकद चढ़ावे, बैंक में उपलब्ध निधि, भूमि खरीद और दान में मिले सोना-चांदी का रिकॉर्ड भी शामिल है. मामले की जांच अभी जारी है.