अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई. इस मंदिर को नागर शैली में बनाया गया है. क्योंकि, नागर शैली में मंदिर बनाते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाता है. जैसे- इसमें मुख्य इमारत ऊंची जगह पर बनी होती है. इस पर गर्भगृह होता है, जहां मंदिर के मुख्य देवी या देवता की पूजा होती है.