गुजरात के वापी रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्री के हाथ से मोबाइल चोरी करने की घटना CCTV में कैद हुई. RPF और GRP ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे स्टेशन परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस चोरी किए गए मोबाइल और आरोपी से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है.