कांग्रेस पार्टी में पर्दे के पीछे बड़ा संगठनात्मक बदलाव शुरू हो चुका है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुद राष्ट्रीय सचिव पद के लिए नेताओं का इंटरव्यू ले रहे हैं। करीब 120 नए राष्ट्रीय सचिवों की तलाश के साथ पार्टी अपने 60% से ज्यादा मौजूदा पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी में है.