नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान से राहुल गांधी ने मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि इरफान जैसे युवाओं की सोच, संविधान की समझ और सीखने की ललक भारत की सबसे बड़ी ताकत है. इरफान के भाषण और विचार पहले भी सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बने थे.