बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रहे राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया. बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने भी उनके बयान की निंदा करते हुए उनके बयान को असंवेदनशील बताया है.