Premanand Maharaj Disciple : रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. 25 सितंबर को वृंदावन के गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना गया, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे साक्ष्यों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.