ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक में 10.24 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला कर्मचारी ने छह अधिकारियों की यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ग्राहकों के खातों और एफडी से रकम निकाली. CBI ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.