प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के जटनी में भारतीय रिजर्व बैंक के नए ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया. करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बना यह परिसर 18.55 एकड़ में फैला है. इसमें चार आधुनिक डेटा सेंटर हैं, जो बैंकिंग और भुगतान से जुड़े जरूरी डिजिटल सिस्टम को सहारा देंगे. यहां साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्वांटम कंप्यूटिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.