पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सादगी भरा अंदाज इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. झारग्राम में सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी खाने और दुकानदार के साथ उनकी मजेदार बातचीत का वीडियो मात्र एक दिन में 100 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. "प्याज तो खाता हूं, बस दिमाग नहीं खाता" वाले उनके मजाकिया जवाब ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है