पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल फिर महंगे हो गए हैं. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिसके बाद ईंधन करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है. तेल कंपनियों का कहना है कि कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं पर अचानक बोझ न पड़े. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं.