CJP के ‘संसद चलो’ मार्च में घायल शेख इरशाद मंसूरी चार दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. उनके शरीर से सर्जरी के जरिए पैलेट निकाले गए. वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन इस्तेमाल करने के दावों से इनकार किया है. संगठन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहा है.