संसद भवन परिसर में बंदरों को दूर रखने के लिए नियुक्त असलम खान लंगूर की आवाज निकालकर उन्हें भगाते हैं. जानिए 'मानव लंगूर' के रूप में उनकी भूमिका, नियुक्ति और संसद में इस अनोखी व्यवस्था की पूरी कहानी. असलम खान का कहना है कि वे नियमित रूप से संसद परिसर में गश्त करते हैं और लंगूर की आवाज निकालकर बंदरों को दूर रखने का प्रयास करते हैं, ताकि परिसर में आने वाले लोगों और वहां की व्यवस्था पर कोई असर न पड़े.