पाकिस्तान में कजिन मैरिज पर हुई एक बड़ी जीनोमिक स्टडी में हजारों निष्क्रिय जीनों की पहचान की गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे आनुवांशिकी को समझने और नई दवाओं के विकास में मदद मिल सकती है. हालांकि, एक्सपर्ट ये भी दोहराते हैं कि निकट संबंधियों के बीच विवाह से आनुवांशिक विकारों का जोखिम बढ़ सकता है और इस विषय पर वैज्ञानिक व चिकित्सा दृष्टि से सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है.