नोएडा के सेक्टर 125 में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. आग ने पांच से छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटनास्थल की जांच के दौरान एक व्यक्ति का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.