इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार का पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादन में उनकी हिस्सेदारी केवल 0.07 प्रतिशत है और E20 पेट्रोल से वाहनों को नुकसान होने का अब तक कोई प्रमाण सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें सामने लाया जाए और शिकायत की जांच कराई जाएगी.