आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. चेन्नई स्थित एनएसजी रीजनल हब के दौरे के दौरान धोनी ने जवानों के साथ समय बिताया, शूटिंग प्रैक्टिस की और अपने खास अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मुकाबले से पहले उनकी संभावित वापसी को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं. फैन्स अब चेपॉक में ‘थाला’ को फिर मैदान पर देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.