LPG संकट के बीच PM मोदी की सख्ती! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी अफवाहों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर घबराहट फैलाने की कोशिशों पर बारीकी से निगरानी करें. प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को ये भी सलाह दी कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत या भ्रामक जानकारी का तथ्यों के साथ और आत्मविश्वास से जवाब दिया जाए