मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद परिवार अब एक भावुक फैसले की तैयारी कर रहा है. मुस्कान की बेटी ने मां से मिलने की इच्छा जताई है. नाना-नानी के साथ रह रही बच्ची स्कूल जाने लगी है और शिक्षक बनने का सपना देखती है. मुस्कान की मां कविता रस्तोगी के मुताबिक, परिवार जेल जाकर मां-बेटी की मुलाकात कराने की कोशिश करेगा, हालांकि तारीख अभी तय नहीं है.