होटल की आड़ में चल रहे इस कसीनो में जुआ खेलने वाले रईसजादे घर से खाली हाथ पहुंचते थे. सिर्फ एंट्री फीस जमा कर टेबल पर बैठ जाते थे. उसके बाद काउंटर से चिप्स और कॉइन लेकर जुआ खेलना शुरू कर देते थे. कैश का कोई काम नहीं होता था. कैश के तौर पर कॉइन व चिप्स का उपयोग किया जाता था. इसी कारण छापेमारी के दौरान मोटी रकम बरामद नहीं हुई. देखें वीडियो.